MENU

Wednesday, 13 July 2016

दुल्हन के पिता ने 200 बारातियों को गोबर से नहलाया फिर बेटी को किया विदा.........




एक पिता ने बेटी को ब्याहने आए दूल्हे और
बारातियों का शुद्धिकरण गोबर के मिश्रण से
नहलाकर किया। इसमें गाय का गोबर, काली मिट्टी, दूध, घी,
गोमूत्र और शहद मिलाकर उबटन (घोल) तैयार किया गया था।
मजेदार यह रहा कि दूल्हे की तरफ से अाए लोगों ने भी दुलहन के
घरवालों की तरफ से मिले इस सरप्राइज काे खूब एन्जाय
किया। नीम के काढ़े से हुआ वेलकम ...
- अभयसिंह की बेटी डॉ. काजल की शादी इलाहाबाद (यूपी)
के दरियागंज में मयंक सिंह से तय हुई थी।
- 200 बारातियों ने जैसे ही गोशाला में कदम रखा, उन्हें नीम
का काढ़ा दिया गया।
- इसके बाद एक खास उबटन(घोल) से नहाने का प्रोग्राम रखा
गया।
पहले हिचकिचाए फिर मचाया ऊधम...
- पहले तो दूल्हे की तरफ से अाए लाेग कुछ हिचकिचाए, लेकिन
फिर राजी हो गए।
- इसके बाद सभी बारातियों ने गोबर के घोल में ऊधम मचाया।
- सभी को इस आयुर्वेदिक उबटन के बारे में सारी जानकारी
भी दी गई। इसके बाद शाम 7 बजे शादी की रस्में पूरी की गई।
- दुलहन के पिता का कहना है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का
रुझान बढ़ाने और गो-प्रेम की खातिर उन्हाेंने ऐसा किया।.......... 

No comments: